राजगढ़ पुलिस के आरक्षक टींकू रावत का दुर्घटना में दुखद निधन

  राजगढ़। कोरोना महामारी से लड़ाई  के दौरान कर्तव्य स्थल जा रहे आरक्षक श्री टिंकू रावत का दुःखद निधन हो गया।
  पुलिस विभाग का एक होनहार जवान अपने कर्तव्य पथ पर दुर्घटना का शिकार हो गया,।
          आरक्षक 803 टिंकू रावत वर्ष 2016 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रक्षित केंद्र में आमद पर आये थे l कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तहत लॉक डाउन होने से जवान की ड्यूटी  बकानी रोड पर गोघटपुर में राजस्थान सीमा पर बनी चौकी में लगाई गई थी। 
            टिंकू रावत ड्यूटी हेतु अपनी मोटरसाईकिल से रात्रि में गोघटपुर चौकी की ओर जा रहे थे जहां रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण आरक्षक दुर्घटनाग्रस्त हो गए, रात्रि का समय होने के कारण दुर्घटना स्थल पर  ही आरक्षक  की मृत्यु हो गई।
            घटना के बारे में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी माचलपुर एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण मौके पर पहुंच गए थे।
          दिवंगत टिंकू रावत के दो छोटे बच्चे भी हैं दोनों ही पुत्र अभी अनभिज्ञ हे।


जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने घटना को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति होना बताया, उन्होंने दिवंगत  टिंकू के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए विभागीय एवं हर तरह की यथासंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
           पुलिस लाइन में उन्हें ससम्मान सलामी के साथ जिला दंडाधिकारी राजगढ़ श्री नीरज सिंह, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री प्रदीप शर्मा, एवं सभी साथियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई, जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधा देकर उनके पार्थिव शरीर को उनके ग्रह नगर के लिए रवाना किया गया। राजगढ़ पुलिस और माचलपुर में पदस्थ स्टाफ द्वारा 1 लाख 51 हजार रुपये की तत्काल व्यवस्था कर शव गृह ग्राम केे लिए रवाना किया गया।उनके ग्रह नगर आगरा के समीप ही उनके पैतृक ग्राम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।