महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पत्र लिखकर 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा था। महाराष्ट्र मे फडणवीस को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय राज्यपाल ने दिया है। आज महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की लंबी बैठक हुई। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमें राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है । महाराष्ट्र भा.ज.पा.के नेताओं की आज शाम चार बजे दोबारा राज्यपाल से भेंट करेंगे।और राज्यपाल के निमंत्रण पर फैसला लेंगे
इससे पहले संजय राउत ने कहा कि शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है।